उझानी में किराना व्यापारी के घर नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा, परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने डेढ़ घंटे तक मचाई लूटपाट
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। उझानी में गुरुवार बीति रात के गैंग ने असलहों के बल पर व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लाखों का लूट लिया। चोरों ने लगभग डेढ़ घंटे तक लूटपाट मचाई। बाद में पीड़ित ने बंधन खुद को छुड़ाकर पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वारदात उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहिरटोला में हुई है।गुलड़िया निवासी अजय साहू अपने परिवार के साथ पिछले कुछ समय से उझानी में रहकर किराना का कारोबार कर रहे हैं।दुकान के नीचे बने बेसमेंट में वह परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार रात लगभग 2 बजे जब पूरा परिवार सोया हुआ था। तभी चार बदमाश छत के रास्ते घर में घुस गए और असलहों का भय दिखाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पूरी वारदात के दौरान दो बदमाशों ने दंपति को बेसमेंट में बंधक बनाए रखा।बदमाशों ने अजय साहू की पत्नी अल्का को गन प्वाइंट पर लेकर अलमारी की चाबियां मांगी और लूटपाट शुरू कर दी।
किराना का सामान भी उठा ले गए बदामाश:- बदमाशों ने घर से एक 43 इंची एलईडी, 1 जोड़ी पाजेब, 2 जोड़ी कुंडल, एक सोने की चैन, 7 चांदी के सिक्के, 60 हजार रुपए नकद समेट लिया। पीड़ित अजय साहू ने बताया कि बदमाशों ने बेसमेंट से दो खाली कट्टे उठाए और उसमे किराना का सामान भर लिया।बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में पड़ी एक लकड़ी की सीढी का सहारा लिया। इसी सीढ़ी के जरिए बदमाश घर की छत पर पहुंचे। निर्माणाधीन मकान के जरिये हुए दाखिल:- यहाँ उन्होंने इत्मीनान से ताला तोड़ा और वहां से मकान की सीढ़ियों के जरिए बेसमेंट में पहुंचकर परिवार को बंधक बना लिया। वारदात के करीबन डेढ़ घंटे बाद बदमाश घर के पिछले दरवाजे से भाग गए। अजय के मुताबिक बदमाशों ने धमकी दी कि हमारे जाने तक हिलना नहीं है, वर्ना गोली मार देंगे। बदमाशों के जाने के 15 मिनट पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाल मनोज कुमार समेत पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

