गौशाला में निरीक्षण के दौरान बीडीओ मुनव्वर खान को गौवंश के स्थान पर दबंगों का अवैध कब्जा मिला

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूॅ 9719216984

बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरा स्थित गौशाला में निरीक्षण के दौरान बीडीओ मुनव्वर खान को गौवंश के स्थान पर दबंगों का अवैध कब्जा मिला तो उनका पारा हाई हो गया। खंड विकास अधिकारी ने तत्काल पुलिस को बुलाया और गौशाला में अवैध रूप से रखे उपले आदि को हटवाया। शुक्रवार को बीडीओ मुनव्वर खान ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी केके त्यागी के साथ गांव भटपुरा स्थित क्रियाशील गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां एक भी गौवंश नहीं मिला। गौशाला में दबंगों के उपले देख उनका पारा हाई हो गया। श्री खान ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। इंस्पेक्टर क्राईम ब्रांच कुलदीप कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गौशाला से अवैध कब्जे को हटवा दिया। बीडीओ ने ग्राम प्रधान रीता रानी व सचिव छत्रपाल सिंह को गौशाला में गौवंश रखने व उनकी उचित देखभाल करने के कड़े दिशा निर्देश दिए।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूॅ 9719216984

Don`t copy text!