ककराला में चार आरोपियों पर रासुका लगने के बाद डीएम व एसएसपी ने परखे ककराला क्षेत्र के हालात,
मुकीम अहमद अंसारी
एसएसपी ने गिरफ्तारी से बचे आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के पुलिस को दिए निर्देश,
बदायूँ। ककराला में चार उपद्रवियों पर रासुका लगाये जाने के बाद गुरुवार को डीएम मनोज कुमार एवं एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शुक्रवार को ककराला पहुंचकर वहां के सुरक्षा व्यवस्था के हालात परखे। ककराला कांड की समीक्षा की। अफसरों ने इलाके का पैदल दौरा किया। एसएसपी ने उपद्रव में शामिल गिरफ्तारी को बचे आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के निर्देश दिये। वहीं, पुलिस चौकी के परिसर में आवासीय भवनों का निर्माण कराने के निर्देश दिये। इस दौरान एसपी सिटी, एसडीएम एवं ईओ पालिका भी मौजूद रहे।
ककराला उपद्रव में पिता पुत्र समेत चार लोगों पर रासुका की कार्रवाई हो चुकी है। इससे उपद्रव में शामिल अन्य आरोपियों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को डीएम मनोज सिंह, एसएसपी डॉ.ओपी सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा एवं दातागंज सीओ करमवीर सिंह ने ककराला पहुंचकर वहां के हालात को परखा। अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ इलाके का भ्रमण किया।इस दौरान एसएसपी ने अलापुर इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान को गिरफ्तारी को शेष बचे उपद्रवियों को जल्द पकड़कर जेल भेजने के निर्देश दिये। वहीं, डीएम ने ककराला पुलिस चौकी के खंडहर बिल्डिंग को ध्वस्त कराकर आवासीय भवनों का निर्माण कराये जाने के लिये कहा। डीएम ने एसडीएम एवं ईओ पालिका राम सिंह से इलाके में अवैध कब्जों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

