संक्रांति का पर्व शनिवार को नगर में कई स्थानों पर मनाया गया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को नगर में कई स्थानों पर मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। नगर के बाबूराम मार्केट स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर नवदुर्गा सेवा समिति व श्री श्याम सेवादार परिवार की ओर से खिचड़ी का वितरण किया गया। वहीं मुख्य चौराहा, लोनिवि गेस्ट हाउस आदि स्थानों पर भी खिचड़ी वितरण हुआ। इस मौके पर धर्मेन्द्र वार्ष्णेय, पीयूष मुरारी, पुलकित गुप्ता, गोपाल कृष्ण, अमित, अन्नू सांवरिया, दीपू, अंकित, पराग, देवांग, प्रांजल, जीतू, हर्षित आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

