अंतिम दिन सैकड़ों भक्तो के साथ डीजे की धुन पर राम बारात निकाली गयी।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। क़स्बा बड़ागांव में चल रही रामलीला (धनुषयज्ञ) के अंतिम दिन सैकड़ों भक्तो के साथ डीजे की धुन पर राम बारात निकाली गयी। जगह जगह कलेवा व आरती की गई। रामलीला मैदान से मनमोहक झांकियों में सजी भगवान श्रीराम, माता जानकी की बारात निकाली गयी जो मोहल्ला पूरब टोला, बड़ीचौक, बड़ी मस्जिद, हरिजन बस्ती, मडीटोला, आईमाहार, नालीपर, मंझपटिया होते हुए देर शाम रामलीला मैदान में जाकर समाप्त हुई। बारात भृमण के दौरान जगह जगह कलेवा का आयोजन किया गया।तथा आरती उतारी गयीं। डीजे की धुन एव अबीर गुलाल के साथ सभी भक्तिगण मदमस्त होकर जयश्रीराम का उदघोष करते हुए चल रहे थे जिससे पूरा क़स्बा भक्तिमय हो गया। बारात भृमण के दौरान महिलाओं ने छतों से पुष्पवर्षा की और जगह जगह खाध सामग्री का वितरण किया गया। रामलीला समापन पर कमेटी अध्यक्ष देवदत यादव, रामसरन जयसवाल, वेद प्रकाश वर्मा, श्यामाचरण गुप्ता, उमेश जयसवाल, कल्लूराम यादव, मनमोहन सैनी, मनीष श्रीवास्तव, राजू जयसवाल, ठाकुर रामनरेश सिंह,नैमिलाल, लल्लू यादव, बब्लू वर्मा,जगत नरायण वर्मा,अवधराम गुप्ता, आशीष त्रिवेदी, सहित भारी संख्या में भक्तिगण मौजूद थे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!