बिसौली में मकान की नींव भरने को लेकर दो पक्षों जमकर हुआ विवाद, बरसे ईट-पत्थर व कई लोग गंभीर रूप से हुए घायल

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मकान की नींव भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पहले तो दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो:- जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद जमकर ईंट पत्थर भी चले। जिसमें कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया है। मारपीट व पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूरा मामला बिसौली के अन्नपूर्णा कोल्डस्टोर के पास का है। दोनों पक्षों पर की जाएगी शांतिभंग की कार्रवाई:- इस संबंध में बिसौली कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया दोनों पक्षों में मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनो पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!