पत्रकार नूर मोहम्मद को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। वरिष्ठ पत्रकार अशोक वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को क्षेत्रीय पत्र प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन हुई जिसमें मसौली पत्रकार संघ का गठन करते हुए पत्रकार नूर मोहम्मद को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। गठन के पश्चात पत्रकार साथियों ने संगठन के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लिया।

बैठक में संगठन के कार्यों उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि यह संगठन हमेशा समाज के उत्थान के लिए अग्रसर रहेगा तथा समाज सभी के सुख- दु:ख में शामिल होगा। पत्रकार साथियों ने मौजूदा दौर की पत्रकारिता और उसकी चुनौतियों तथा समस्याओं पर अपने-अपने विचार रखे। बैठक के पश्चात मसौली पत्रकार संघ का गठन किया गया जिसमे पत्रकार नूर मोहम्मद को अध्यक्ष, राकेश सैनी को उपाध्यक्ष, ललित सैनी महासचिव, अखिलेश वर्मा को संगठन मंत्री, सन्तोष वर्मा को कोषाध्यक्ष, आदर्श रावत को मीडिया प्रभारी जिम्मेदारी सौपी गयी है। गठन के पश्चात के बाद संघ के संरक्षक अशोक वर्मा ने सभी पत्रकार साथियों को समाज मे फैली अव्यवस्थो को ईमानदारी के साथ उजागर करने का संकल्प दिलाते हुए पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।
बैठक में पत्रकार मोनू यादव, राहुल कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अवधेश कुमार वर्मा, सरवर अली, विकास चौहान, रामसरन मौर्य, रिजवान अहमद, पिंकू सैनी, महेंद्र प्रताप सिंह, अब्दुल मोमिन, मो0 फ़ैज़ सहित समस्त पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!