बदायूं। बिसौली ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिले के अधिकारियों व शिकायतकर्ताओं से बात की। बसपा नेता केके उपाध्याय ने स्वीकृत नलकूपों का सामान उपभोक्ताओं को न मिलने की शिकायत की। श्री उपाध्याय ने बताया कि डिवीजन के चार सौ पचास निजी नलकूप कनेक्शन का सामान अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। ऊर्जा मंत्री ने तत्काल मंध्यांचल के एमडी भवानी सिंह व सीएमडी को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा केके उपाध्याय ने ग्राम चंदोई में मायावती सरकार में स्वीकृत 33 केवीए सब स्टेशन न बन पाने की शिकायत भी की। श्री उपाध्याय ने ऊर्जा मंत्री से उक्त सब स्टेशन पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व0 रामवीर उपाध्याय के नाम से बनवाने का आग्रह किया। श्री उपाध्याय के अनुसार उन्होंने ऊर्जा मंत्री से ग्राम उल्ला निवासी रामबेटी पत्नी द्वारिकी के नलकूप का सामान उपलब्ध होने पर धन्यवाद दिया।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

