शपथ ग्रहण समारोह आज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। बिसौली तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कल(आज) वृहस्पतिवार को शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी नरेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि तहसील के सभागार में अपराह्न 3 बजे आयोजित होने वाले समारोह में जिलाधिकारी समेत स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा सिविल जज जूनियर डिवीजन मनीष कुमार भी शपथग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। यहां बता दें कि 31 दिसम्बर को सम्पन्न चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनूप शर्मा एडवोकेट ने विजयश्री हासिल की थी।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!