विवाहिता की हुई मौत में मृतका के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर,दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

सफदरगंज बाराबंकी। बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत में मृतका के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर में सफदरगंज पुलिस ने पति सहित 5 लोगो के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम जवारीपुर मजरे करपिया निवासी खुशीराम गौतम की पुत्री अमिता का विवाह 7 मई 2021 को थाना व कस्बा सफदरगंज के मोहल्ला कूडी निवासी विनोद कुमार के पुत्र दुर्गेश कुमार के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर अमिता को प्रताड़ित करते थे गत 14 जनवरी को ससुरालीजनों ने विवाहिता को काफी मारापीटा जिसकी जानकारी होने पर अमिता की माँ सुखदेई जब पुत्री की ससुराल ग्राम कूडी पहुंची तो ससुरालीजनों ने अपमानित कर भगा दिया जिससे अहित मा सुखदेई ने 17 जनवरी को पुलिस अधीक्षक से मिलकर पुत्री के जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी थी और 18 जनवरी को अमिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।

 मायके में हुआ दाह संस्कार
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतका का दाहसंस्कार ग्राम जवारीपुर मजरे करपिया में किया गया।
 मृतका की माँ की तहरीर पर 5 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
मृतका की माँ सुखदेई की तहरीर पर सफदरजंग पुलिस ने मृतका के पति दुर्गेश कुमार, जेठ अवधेश कुमार, ससुर गंगाराम व सास जेठानी पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!