सरकार चुनावी वायदा पूरा करे, सिंचाई मुफ्त होनी चाहिए: अरविन्द यादव

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

बाराबंकी। चुनाव के समय सरकार ने किसानों से सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का वायदा किया था लेकिन मुफ्त बिजली न देकर किसानों की समरसेबुल पर मीटर लगाये जा रहे हैं, जिससे किसानों को भय है कि कहीं मीटर से बिल न आने लगे जबकि सरकार द्वारा किये गये वायदों को देखकर किसानों ने आपकी सरकार बनवाई थी। उक्त विचार भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को भेजे गये ज्ञापन में व्यक्ति किया।  यादव ने आगे बताया कि चुनाव के समय सरकार ने बड़े-बड़े वायदें किये थे किन्तु अब किसानों का शोषण किया जा रहा है, ऐसे में किसान चुप बैठने वाले नहीं है, इसके लिए किसान सड़कों पर उतर कर ईंट से ईंट बजा देंगे। सरकार चुनावी वायदा पूरा करे और सिंचाई मुफ्त होनी चाहिए। यदि शीघ्र ही मीटरों को रोककर सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली का वायदा पूरा नहीं किया गया तो भारतीय किसान सूनियन किसान 11 फरवरी से पूरे प्रदेश में आन्दोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार, शासन व प्रशासन की होगी।  ज्ञापन देने वालों में फैजाबाद मण्डल अध्यक्ष लवकुश वर्मा, रामगोपाल, दिग्पाल, राम सरवन, कल्लू, शिवकुमार, सियाराम, श्रीकेशन, राम समुझ, रामनाथ, अशोक कुमार, शिव शरन, राम भजन, गीता, कुसुम गुप्ता, राजेश्वरी, तारावती, रीता देवी, राजेन्द्र तिवारी, सत्येन्द्र कुमार, धनीराम, आरती, अनीता, शगुन आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!