। जमीनी विवाद के चलते ग्राम शहाबपुर में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली, बाराबंकी। जमीनी विवाद के चलते ग्राम शहाबपुर में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षो पर शांतिभंग की कार्यवाही की है। थाना क्षेत्र के कस्बा शहाबपुर निवासी हाफिज मोहय्यादीन पुत्र मो अय्यूब व मेराज पुत्र खलील अहमद ने अपनी भूमि पर साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे तभी मोमिना पत्नी अजबर, मोहिसना पत्नी वसीम,कुरेश, नफीस पुत्रगण इश्तियाक, फुरकान पुत्र वसीम, अजबर, वसीम पुत्रगण नबीबक्स, अब्दुल कुद्दुस ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मौके पर आये और भद्दी -भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भागाने का प्रयास किया। हाफिज मोहय्यादीन ने विपक्षीजनों को दीवानी न्यायलय द्वारा स्टे आदेश का हवाला भी दिया। लेकिन विपक्षीजन नही माने और मारपीट पर आमादा हो गये और देखते ही देखते दोनों पक्षो में मारपीट शुरू हो गयी जिससे दोनों पक्षों के चोटें आई। सूचना पर मसौली पुलिस के पहुंचने से विपक्षीजन मौके से फरार हो गये है।उक्त घटना के सम्बंध में मसौली पुलिस ने शांतिभंग की कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!