परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति देने के लिए दो सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति देने के लिए विशेष अभियान के क्रम में शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ0 संजीव कुमार ने दो सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया वाहन क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों में परिवार नियोजन कार्यक्रम के महत्व को बताएगा ।

वाहन सारथी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजीव कुमार ने बताया कि 21 से 24 जनवरी तक सारथी वाहन क्षेत्र के गाँव में घूम-घूम कर परिवार नियोजन को बढ़ावा देने, सीमित व छोटे परिवार का संदेश देने और दो बच्चों के बीच में कम से कम तीन साल का अन्तर रखने का संदेश देगा। साथ ही इसके माध्यम से परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के प्रयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। परिवार नियोजन के विषय में विशेषकर ग्रामीण परिवेश के लोगों को जागरूक करने के लिए सारथी वाहन कारगर साबित होगा। इस मौके पर डॉ0 वीके मौर्य, डॉ0 प्रीति वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी, बीपीसीएम सुनीता पाल, फार्मेसिस्ट अशोक कुमार, विकास यादव सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!