ब्लाक सभागार में बैठक कर ग्राम प्रधानों की समस्याएं सुनते हुए सामंजस्यता के साथ विकास कार्य करने की सहमति बनी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। विगत दिनों खण्ड विकास अधिकारी मसौली डॉ0 संस्कृता मिश्रा के विरुद्ध मौर्चा खोलने वाले ग्राम प्रधानों के साथ बीडीओ ने ब्लाक सभागार में बैठक कर ग्राम प्रधानों की समस्याएं सुनते हुए सामंजस्यता के साथ विकास कार्य करने की सहमति बनी।
बताते चले कि गत सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष मुबीन सिकन्दर एव महामंत्री विनय कुमार वर्मा की अगुवाई में क्षेत्र के ग्राम प्रधान मनरेगा योजना में लागू की गयीं व्यवस्था के विरोध में ज्ञापन देने के लिए गये थे लेकिन कार्यालय में मौजूद होने के बाद भी ग्राम प्रधानों से मुलाकात न करने पर अपने को अपमानित महसूस कर प्रधानों ने बीडीओ के ही खिलाफ मौर्चा खोल दिया था जिसको लेकर मंगलवार को साँसद उपेंद्र सिंह रावत सहित जिलाधिकारी को बीडीओ के विरुद्ध शिकायत की थी। शनिवार को पूर्व में घोषित ग्राम प्रधानों की बैठक में खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने पहुंच शिकवे गिले दूर करते हुए सामंजस्यता के साथ विकास कार्य करने का निर्णय लिया वही बैठक में बीडीओ के पहुंचने से ग्राम प्रधानों ने स्वागत किया तथा खण्ड विकास अधिकारी के साथ ग्रुपिंग फोटो शेयर किया। बैठक में अवर अभियंता लघु सिंचाई आर के प्रकाश, एडीओ पंचायत जानकीराम , ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मुबीन सिकन्दर, महामंत्री विनय कुमार वर्मा, पप्पू जयसवाल ,अजय वर्मा ,नीरज कुमार, श्रीकांत, नूर मोहम्मद, बलजीत , मित्तल कुमार, अकील अहमद, रंजीत कुमार, रामसिंह, उमाकांत राव, अनिल कुमार वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, नितिन कुमार सहित समस्त ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

