जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं: रेखा वर्मा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं संग की बैठक

बाराबंकी। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ता घर घर पहुंचाने में जुट जाएं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए संपर्क अभियान तेज करना होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में बदोसराय आई थी, उसके उपरांत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुखातिब थी। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने कार्यकर्ताओं संग उनका स्वागत किया। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, रचना श्रीवास्तव, महामंत्री शीलरत्न मिहिर, गुरुशरण लोधी, अरविंद मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, डॉ अंजू चंद्रा, अमरेंद्र सिंह, सीता शरण वर्मा, शेखर हयारन, करुणेंद्र वर्मा, सुशील जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!