मदन लाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बने डॉ. नरेंद्र

मुकीम अहमद अंसारी

 

बदायूं। बिसौली डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार द्वारा नामित अधिकारी राजकीय हाईस्कूल जगत के प्रधानाचार्य मोहम्मद इरशाद, राजकीय इंटर कालेज नाधा के प्रधानाचार्य कुमर पाल सिंह ने आयोग द्वारा भेजे गये प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र पाल सिंह को शनिवार के लिये मदन लाल इंटर कालेज में कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान पहुंची एसडीएम ज्योति शर्मा ने नवनियुक्त प्रधानाचार्य के नियुक्ति के संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया एवं कार्यभार ग्रहण करने के लिये बधाई दी। एसडीएम ने कहा कि बेहतर ढंग से कालेज में शिक्षण कार्य कराना है। एसडीएम ने नवनिुयक्त प्रधानाचार्य को 23 जनवरी को होने वाले सड़क सुरक्षा कार्यक्रम को भव्य बनाने के निदेश भी दिये।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!