शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे की जयंती पर शिवसैनिकों ने किया नमन

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी  शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के शिवसैनिकों ने शिवसेना प्रमुख एकमेव हिन्दू ह्रदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे की सत्ताननवेवीं जन्म जयंती पर सोमैया नगर देवा रोड़ जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया और शिवसेना को मजबूत करने का संकल्प लिया
इस मौके पर शिवसेना सुप्रीमो को नमन करते हुए शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने अपने संबोधन में कहाकि ठाकरे साहब की शिवसेना ने 1990 के दशक में महाराष्ट्र की राजनीतिक पर नियंत्रण हासिल कर लिया था। इस दाैरान बाम्बे का नाम बदलकर मुंबादेवी देवी के नाम पर मुंबई का रखा गया था। खास बात तो यह है कि बाल ठाकरे चाहते तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन सकते थे लेकिन उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा। ठाकरे साहेब किंगमेकर के रूप में रहते थे शिवसेना प्रमुख की देश व हिन्दू समाज मे अलग पहचान थी
इस अवसर पर शिवसेना जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान ,जिला मीडिया प्रभारी कौशल कुमार शुक्ला, जिला सचिव बलबीर वर्मा,युवासेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिन्टू, अशोक कुमार, श्यामू बाल्मीकि,रोजन अली,लल्लू यादव,रिंकू शिल्पकार, सोनू शिल्पकार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!