मसौली, बाराबंकी। लेप्रोसी मिशन के पूर्व चिकित्सक डॉ.विनोद कुमार ने अपनी पुत्री के जन्मदिन पर पौधारोपण एव निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। 150 मरीजो की जहाँ इलाज किया गया। 25 पेड़ रोपित किये गये। कस्बा रसौली स्थित ग्रीन गार्डेन सिटी में श्री लक्ष्मण गंगा क्लिनिक के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में त्वचा रोग से सम्बन्धित मरीजों का शारीरिक परिक्षण करते हुए उन्हें निःशुल्क दवाएं दी गई। शिविर में 150 मरीजों को निःशुल्क दवाएं दी गई। इस मौके पर डा. विनोद कुमार ने 25 पेड़ों को लगाकर वृक्षारोपण किया। साथ ही मरीजों के लिए भोजन भी कराया गया। शिविर में गंगा देवी, सुनीता देवी, मंजू, दिव्या, रनवीर कुमार, अरविन्द कुमार, इमरान उस्मानी, अरूण कुमार, प्रवीण कुमार, रिया मौजूद रहे।
Related Posts

