अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाए: नरेन्द्र वर्मा अधिवक्ताओं ने सीएम को भेजा पांचा सूत्रीय मांग पत्र
, बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आहवान पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अधिवक्ताओ द्वारा 5 सूत्रीय मांगपत्र भेजा गया। ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि जिले के अधिवक्ताओं को 5 लाख रु का मुफ्त चिकित्सा बीमा कराया जाए, अथवा आयुष्मान योजना से जोड़ा जाए। जनपद में अधिवक्ता नए चौंबर निर्माण, अधिवक्तता व पत्रकार की मृत्यु पर एक समान धनराशि अन्य के समान आबंटित की जाए, 60 वर्ष की आयु के लगभग 40 हजार अधिवक्ताओं की पेंशन योजना लागू की जाए तथा मृतक अधिवक्ताओं को मिलने वाली धनराशि को शीघ्र भुगतान हो एवं एडवोकेट प्रोटेक्शन लागू किया जाए। जिलाधिकारी अविनाश कुमार को ज्ञापन देकर अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने मांग किया कि इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री को प्रेषित करते हुए अधिवक्ताओं के हित में मांगों को पूरा कराने की संस्तुति प्रदान करें। जिस पर उन्होंने ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला बार के उपाध्यक्ष प्रथम मनोज श्रीवास्तव हैप्पी, उपाध्यक्ष द्वितीय उमेश वर्मा पम्मू, मंत्री प्रशासन पंकज यादव, कार्यकारिणी सदस्य मनोज राजपूत, अमित गौतम, रामप्रकाश, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के त्रिपाठी, मो अमीन, राजकुमार वर्मा, शैलेन्द्र सिंह शालु, कृष्ण गोपाल, रजीव कुमार आदि अधिवक्तता मौजूद रहे।
, बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

