जच्चा बच्चा की जीवनरक्षा करने में सफल रही,एम्बुलेंस सेवा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली बाराबंकी। जीवनदायिनी एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर जच्चा बच्चा की जीवनरक्षा करने में सफल रही। करन्द की एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। महिला को अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस में ही किलकारियां गुज उठी। जच्चा बच्चा को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया है जो दोनों स्वस्थ है।
ग्राम पंचायत करन्द निवासी धनदेवी पत्नी गंगाराम को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गया परिजनों ने एंबुलेंस 102 पर फोन किया गया 20 मिनट में पहुँची 102 नम्बर की एम्बुलेंस प्रसूता को लेकर जैसे ही हॉस्पिटल के लिए निकली कि कुछ दूरी पर महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी इस पर 102 एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विद्यासागर विश्वकर्मा, पायलट ने एंबुलेंस को सड़क के किनारे खड़ा कर घर की महिलाओं के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया जिसके उपरांत इनको नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव में भर्ती कराया जहां मौजूद स्टाफ नर्स लक्ष्मी शर्मा ने जच्चा बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया इसके उपरांत एंबुलेन्स अधिकारी ने इसकी सूचना 102 एंबुलेंस के प्रभारी अनुराग श्रीवास्तव को सूचना दी उन्होंने कर्मचारियों का उत्साह वर्धन करते हुए बधाई दी lमामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!