पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं।बिसौली  वजीरगंज पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने वांछित चल रहे वारंटी पति पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना धनंजय पांडे के नेतृत्व में वजीरगंज पुलिस अपराधियों व तस्करों पर शिकंजा कसती चली आ रही है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी अशोक सिंह पुत्र चंद्रपाल को 10 लीटर कच्ची शराब से भरी जरी कैन के साथ दबोच लिया। वहीं पुलिस ने मंगलवार को वांछित चल रहे गांव मालिन गोंटिया निवासी ब्रजभान व उसकी पत्नी भाग्यवती को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!