आज के.डी. सिंह बाबू की दास्तान सुनाएंगे हिमांशु बाजपेयी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित होंगे ओलम्पियन गांधी भवन में होगा के.डी. सिंह बाबू जन्मशती समारोह का समापन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। के.डी. सिंह बाबू जन्मशती समारोह समिति की बैठक गांधी भवन में आयोजित हुई। बैठक के दौरान हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी पद्मश्री कुंवर दिग्विजय सिंह (के.डी. सिंह बाबू) की जन्मशती समारोह के समापन पर होने वाले कार्यक्रम को अन्तिम रुप दिया गया। इस दौरान के.डी. सिंह बाबू के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बुधवार को गांधी भवन में सांयकाल 5 बजे के.डी. सिंह बाबू की दास्तान सुनायी जायेगी। जिसकी प्रस्तुति सुप्रसिद्ध कलाकार एवं दास्तानगो डा. हिमांशु बाजपेयी करेंगे। इससे पहले समारोह में इण्डिया हॉकी टीम के सदस्य रहे ओलम्पिक खिलाड़ियो को के.डी. सिंह बाबू खेल रत्न आवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। जिनमें प्रमुख रुप से वयोवृद्ध ओलम्पियन गजेन्द्र सिंह, सैय्यद अली, सुजीत कुमार, शकील अहमद, रजनीश मिश्रा, आर.के. टण्डन, एम.एस. बोरा, आदिल रिजवी, वीरेन्द्र ध्यानचन्द्र, दानिश मुस्तबा, आर.पी. सिंह, भरत कुमार छेत्री शामिल हैं। जिन्हे मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, एमएलसी सी.पी. चन्द, विश्व विजय सिंह सम्मानित करेंगे। बैठक में मुख्य रुप से राजनाथ शर्मा, सलाउद्दीन किदवाई, उमेर किदवाई, विनय कुमार सिंह, वामिक रफीक वारसी, मृत्युंजय शर्मा, विजय कुमार सिंह ‘मुन्ना‘, समीर सिंह, अनुपम सिंह राठौर, सत्यवान वर्मा, नीरज दूबे, धनंजय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे

।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!