डॉ0 संस्कृता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित ब्लाक समाधान दिवस
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। खण्ड विकास अधिकारी मसौली डॉ0 संस्कृता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित ब्लाक समाधान दिवस में दो परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज एवं एक आवास दिलाये जाने के प्रार्थना पत्र आये। जिसको निस्तारण के निर्देश दिए है।
ग्राम पंचायत चन्दवारा निवासी मुनीरन पत्नी अज़ीमुल्ला ने परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है, ग्राम पंचायत नेवला करसण्डा निवासी राजकुमार पुत्र मनोहर लाल ने परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया , ग्राम पंचायत मसौली के निवासी मोसिना पत्नी मुन्ना ने आवास के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिसको खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा ने दोनों परिवार रजिस्टर में दर्ज करने के लिए निर्देश दिए तथा आवास की प्रार्थना पत्र पर जांच करने के निर्देश दिए है।
इस मौके पर एडीओ पंचायत जानकी राम, उर्दू बाबू शरीफ अहमद, समाज कल्याण से ज्योति यादव,जेई आर के प्रकाश, पंचायत सचिव कृष्ण कुमार सिंह विकास पाण्डेय, उत्तम वर्मा, आशीष वर्मा, शैलजा तिवारी, के के यादव, प्रेम धारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

