पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार भाजपा के अपराधिक नेता के बेटों ने किया था पुलिस पार्टी पर हमला
शमीम अंसारी प्रधान संपादक एस एम न्युज24 टाइम्स 9889789714
कौशाम्बी थाना सैनी क्षेत्रान्तर्गत चौकी सिराथू में करनपुर चौराहे के पास ग्राम सौरई खुर्द में फल विक्रेताओं के साथ मारपीट विवाद होने के सूचना पर उपनिरीक्षक चन्दन सिंह प्रभारी चौकी सिराथू मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा तत्काल पहुंचकर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दोनो पक्षों को मौके से हटाने का प्रयास किया गया परन्तु मौके पर रामू व जयप्रकाश पुत्रगण ओम प्रकाश पासी निवासी करनपुर थाना सैनी द्वारा कार्यसरकार में बाधा डालते हुए कांस्टेबल विकास कुमार चौकी सिराथू थाना सैनी के ऊपर अचानक प्रहार कर दिया, जिससे आरक्षी के सिर पर गम्भीर चोटे आ गयी। मौके पर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे मय हमराह पुलिस द्वारा पहुँचकर शान्ति व्यवस्था कायम करते हुए घायल आरक्षी को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया तथा मौके से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर निशादेही पर घटनास्थल करनपुर चौराहे के पास ही घटना में प्रयुक्त एक अदद राठ (लोहे की) को बरामद कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष भेज दिया है शमीम अंसारी प्रधान संपादक एस एम न्युज24 टाइम्स 9889789714

