छत पर कपड़ा फैलाने गयी महिला गिरी, मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। थाना बड्डूपुर अन्तर्गत बुधवार सुबह छत पर कपड़ा फैलाने गयी एक महिला छत से नीचे गिर गयी गम्भीर अवस्था में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, बड्डूपुर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा की पत्नी सीमा उम्र करीब 30 वर्ष बुधवार सुबह छत पर कपड़े फैलाने गई थी। कपड़े फैलाते समय पैर फिसलने से वह छत से नीचे जमीन पर गिर गई। सिर के बल गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी पर परिजन महिला को इलाज के लिए लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर को शव पहुंचने परिजनों में कोहराम मच गया।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!