युवक की लटकती मिली लाष, जांच में जुटी पुलिस
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुरखाला अन्तर्गत बुधवार सुबह एक युवक की लाश आम के पेड़ से संदिग्ध अवस्था में लटकती हुई मिली। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजन घटना को हत्या बता रहे हैं। पुलिस छानबीन में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कुतूलूपुर मजरे उमरी प्रथम निवासी रामसरन पुत्र रामलखन उम्र (25) जो मंगलवार की शाम भोजन करने के बाद सोने चला गया। जिसका शव बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर एक पेड़ में फंदे से लटकता मिला साथ ही पैरो के घुटने पर से पैर बंधे हुए थे। जिसे देखकर ग्रामीण दंग रह गए और हत्या की आशंका जताते हुए सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का विवाह महज कुछ माह पूर्व ही हथोइय्या से हुआ था। विवाह के बाद से ही पति पत्नी घर से बाहर मजदूरी करते थे। अभी कुछ दिनों पूर्व ही पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद से मृतक रामसरन घर पर ही रह रहा था। इस संबंध में अतरिक्त निरीक्षक अली अब्बास ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

