बाबू का खेल कविता की तरह गतिमान था: हिमांशु दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी ने सुनाई हॉकी के दिग्गज की दास्तान ओलम्पिक खिलाड़ियों को मिला के.डी सिंह ‘बाबू’ खेल रत्न अवार्ड

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। के.डी सिंह ‘बाबू‘ ने भारतीय हॉकी की विरासत को एक नया आयाम दिया। उन्होनंे देश को 1948 और 1952 के ओलंपिक में स्वर्ण जीतने में मदद की। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान सी.वी वाल्टर ने के.डी सिंह ‘बाबू’ के खेल की तारीफ करते हुए कहा था, ‘बाबू’ज ड्रिब्लिंग इज पोएट्री इन मोशन’ अर्थात बाबू का खेल कविता की तरह गतिमान है।’ यह बात प्रख्यात दास्तानगो (कहानीकार) हिमांशु बाजपेयी ने गांधी भवन में के.डी सिंह ‘बाबू’ की दास्तान के दौरान कही। बुधवार को नगर के गांधी भवन में गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा आयोजित हॉकी के महान खिलाड़ी कुंवर दिग्विजय सिंह ‘बाबू’ की जन्मशती के समापन का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सी.पी चन्द ने के.डी सिंह ‘बाबू’ के चित्र पर मार्ल्यापण किया। तदोपरान्त उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद दास्तानगो (कहानीकार) हिमांशु बाजपेयी ने के.डी सिंह ‘बाबू’ की दास्तान सुनाई। यह बाजपेयी द्वारा एक खिलाड़ी पर पहला वर्णन था, जो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, रानी लक्ष्मीबाई और कई अन्य व्यक्तित्वों पर अपनी दास्तानगोई के लिए जाने जाते हैं। उन्होनें बताया कि कुंवर दिग्विजय सिंह का जन्म 2 फरवरी 1922 को बाराबंकी में हुआ था और उन्हें प्यार से ‘बाबू’ कहा जाता था। वह अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली पासिंग क्षमता (ड्रिब्लिंग) के लिए मशहूर थे और कई लोगों द्वारा ध्यानचंद की तुलना में खेल के सबसे महान ड्रिबलर माने जाते हैं। ‘दास्तान केडी सिंह बाबू की’ सुनाते हुए श्री बाजपेयी ने बताया कि साल 1930 में बाराबंकी के देवा मेला में वार्षिक टूर्नामेंट में के.डी सिंह ’बाबू’ ने अपने पहले मैच के साथ शुरुआत की, जब उन्होंने महज़ 13 साल की उम्र में अपनी टीम को जीत दिलाई। बाजपेयी ने यह भी उल्लेख किया कि कैसे खेल प्रशासकों ने केडी सिंह को भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ और वरिष्ठतम खिलाड़ी होने के बावजूद टीम का कप्तान बनाने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्होंने कभी किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की और नई पीढ़ी के हॉकी खिलाड़ियों को कोचिंग देना शुरू कर दिया। इसके चलते उन्होंने 1956 के ओलंपिक में खेलने से इनकार कर दिया, जहां से भारतीय हॉकी का पतन शुरू हुआ। जब भारतीय टीम द्वितीय विश्व युद्ध के कारण दो ओलंपिक में जगह नहीं बना सकी, तो दुनिया भर के हॉकी प्रेमी के.डी सिंह ‘बाबू’ की जादूगरी को देखने से चूक गए। मुख्य अतिथि एमएलसी सी.पी चन्द ने कहा कि के.डी सिंह की महानता एक हॉकी खिलाड़ी के रूप में समेटा नहीं जा सकता है। उनका व्यक्तित्व विशाल है। जो उनकी पहचान से परे है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने हॉकी कोच के रूप में काम किया और अपनी योग्यता साबित की। समारोह का संचालन मो उमैर किदवाई ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से के.डी सिंह बाबू के बेटे विश्व विजय सिंह, भांजे डॉ डी.आर सिंह, राकेश सिंह, आनंद सिंह, राजनाथ शर्मा, सलाहउद्दीन किदवाई, देवेन्द्र ध्यानचन्द, संजय तिवारी, एस.एम साहिल, मुजीब अहमद, मो फारूक, जे.पी गुप्ता, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, दानिश सिद्दीकी, आदि लोग मौजूद रहे।

खेल रत्न से सम्मानित हुए खिलाड़ी

पद्मश्री के.डी सिंह बाबू की जन्मशती के समापन समारोह पर पूर्व ओलम्पिक खिलाड़ियों को के.डी सिंह ‘बाबू‘ खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिनमें पूर्व ओलम्पियन गजेन्द्र सिंह, सुजीत कुमार, आर.के टण्डन, एम.एस बोरा, आदिल रिज़वी, वीरेन्द्र ध्यानचन्द, भरत कुमार छेत्री, अविनाश कुमार, इमरानुल हक़ शामिल थे। जिन्हें मुख्य अतिथि सी.पी चन्द, के.डी सिंह बाबू के बेटे धीरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक सरवर अली ने सम्मानित किया।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!