विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर एक्सईएन ने संभव पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर एक्सईएन रामलाल ने संभव पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। अधिशासी अभियंता ने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की हर समस्या का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित समाधान किया जाना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ताओं में गांव करनपुर निवासी शीला देवी, थाना उघैती क्षेत्र के गांव सैमनपुर निवासी मायादत्त, नगर के महेन्द्र पाल आदि प्रमुख थे। इस दौरान जेई मो. मियां कुरैशी, टीजी टू कमलेश, रोहित लोहान, सुरजीत आदि मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

