रोटरी क्लब एव इनरव्हीलक्लब के तत्वावधान में फ्री हेल्थ कैम्प का आयोजन किया
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। कस्बा बड़ागांव स्थित कोठी में वरिष्ठ रोटेरियन रहे नूर उर रहमान किदवई एव मेहनाज किदवई की याद में फैसल किदवई , हिना किदवई ने रोटरी क्लब एव इनरव्हीलक्लब के तत्वावधान में फ्री हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जिसमे आये वरिष्ठ चिकित्सको द्वारा दो सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एव परामर्श देते हुए दवाएं वितरित की।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ0 नरेंद्र गुप्ता ने फ्री हेल्थ कैम्प का शुभारंभ करते हुए कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य है कि लोगो की सेवा की जाय। ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर में पहुंच कर सभी प्रकार की बीमारियों की जाँच कराकर उपचार करा सकते हैं। उन्होंने इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अन्य क्षेत्रों में भी कराए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ0 गुप्ता ने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर जरूरमंद मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना बहुत बड़ी मानव और राष्ट्रसेवा है । तथा बहुत ही बड़ा नेक काम है जिससे तमाम लोगो की दुआएं मिलती है। ऐसे आयोजनों में लोगो को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष एव मीडिया प्रभारी गिरीश अरोरा के संचालन में आयोजित फ्री हेल्थ कैम्प में जनरल सर्जन डॉ0 सुधीर कुमार वर्मा, महिला चिकित्सक डॉ0 आभा वर्मा, डॉ0 सुधा वर्मा, डॉ 0 प्रवीण कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 रोहित अग्रवाल, नेत्र डॉ0 विकास सूडान, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ0 पंकज जयसवाल, डॉ0 रंजन गुप्ता, डॉ0 वीरेंद्र श्रीवास्तव, दंत चिकित्सक डॉ0 एन के गुप्ता, डॉ0 नीता मिश्रा सहित बाबू बनारसीदास मेडिकल कालेज की टीम ने शिविर में आये दो सैकड़ा से अधिक ग्रमीणों की बीपी, सुगर, की जांच कर परामर्श देते हुए दवाएं वितरित की। इस मौके पर रोटरी क्लब सचिव संजय निगम, फ्री हेल्थ कैम्प के आयोजक फैसल किदवई, कंचन श्रीवास्तव, जागेश अग्रवाल, संस्थापक सदस्य अरविंद गुटगुटिया, मनोज टण्डन, संगीता गुप्ता,नीता सिंह, हरिकृष्ण श्रीवास्तव, रजनी कुमार, सरदार हरपाल सिंह, निरुपमा निगम,रुचि टण्डन, फवाद उर रहमान किदवई, मिस्वा उर रहमान किदवाई, महबूब उर रहमान किदवई, दानिश किदवई, अहमद सईद किदवई, हिना किदवई, साद किदवई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सहयोगियों को वैटेनरी ने दिया प्रशस्ति पत्र
फ्री हेल्थ कैम्प में विशेष सहयोग देने वाले स्वामी अरोरा, स्वाति रस्तोगी, अमित गुप्ता,स्वाति शर्मा, प्रियंका, बिकी भारती एव सन फार्मा के प्रतिनिधि जीतकुमार को पूर्व मण्डल अध्यक्ष के के श्रीवास्तव व वैटेनरी डॉ0 राजेश मोहन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

