बाराबंकी। वृहस्पतिवार को विकास खण्ड हरख के प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर में चाइल्ड लाइन टीम ने जागरुकता कार्यक्रम कर बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 के प्रति जागरुक किया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन सदस्य मनीष सिंह ने जागरुक करते हुए कहा कि बच्चे मुसीबत में डरें नही डटें। आपको कभी कोई मुसीबत हो तो आप मद्द के लिये 1098 पर फोन करें। चाइल्ड लाइन 24 घण्टे चलने वाली मुफ्त आपातकालीन फोन सेवा हैं उन बच्चांे के लिये जिन्हे देखभाल और सुरक्षा की जरुरत है। वहीं चाइल्ड लाइन सदस्य अनिल यादव ने टोल फ्री नम्बर 1098, 101, 102, 108, 112, 181, 1090 के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बच्चों को 1098 नम्बर याद कराने के लिये दस नौ आठ, बच्चों की है ठाठ के नारे लगवाये। इस मौके पर प्रधानाध्यापक लालजी, स.अ. गुजन वर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों को मुसीबत में चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 से मद्द लेने के लिये प्रेरित किया।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

