मसौली बाराबंकी। न्याय पंचायत सैदाबाद संकुल की बैठक खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय चक में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने कहा कि विकासखंड मसौली में निपुण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु 28 मार्च तक शत-प्रतिशत सभी शिक्षक मिलकर प्रयास करेंगे iइस अवसर पर ए आर पी डॉ बनवारी लाल विवेक गुप्ता ,एवं धीरेंद्र प्रताप सिंह, ने प्रेरणा एप सारथी एप एवं ट्रैकर के बारे में विस्तृत रूप से परिचर्चा की बैठक में मुख्य रूप से सुरेश चंद्र प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय मुश्किनगर, प्रदीप श्रीवास्तव प्रधानाध्यापक गडरियन पुरवा, अनिल कुमार प्रतिभा द्विवेदी रुचि शर्मा सरिता देवी सहित अनेक न्याय पंचायत के शिक्षक उपस्थित रहे।
Related Posts

