सैदाबाद में निर्माणाधीन गौ आश्रय स्थल का जायजा लेते हुए, डॉ0 संस्कृता मिश्रा

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने मंगलवार को ग्राम पंचायत मसौली एव सैदाबाद में निर्माणाधीन गौ आश्रय स्थल का जायजा लेते हुए एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।  ग्राम पंचायत सैदाबाद में निर्माणाधीन गौ आश्रय स्थल का जायजा लेते हुए खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने भूसा गोदाम में प्रयुक्त हो रही इटो का परीक्षण किया तथा कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत मसौली में बन रहे गौशाला का जायजा लिया तथा समय के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिये जिसमे किसी तरह की कोई लापरवाही नही बरती जाएगी। दोनों गौशालाओं पर हो रहे कार्यो को संतोषजनक पाया। निरीक्षण के दौरान जेईआरईडी अनिल कुमार सिंह, ग्राम प्रधान विनय कुमार वर्मा, मुईन अंसारी, पंचायत सचिव बीना चतुर्वेदी, विकास पांडेय, लिपिक अनिल दुबे, तकनीकी सहायक मदनलाल आदि लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!