खेसारी के होली सॉन्ग ने यू-ट्यूब पर मचाया तहलका, 10 करोड़ लोगों ने किया सर्च

https://www.smnews24.com/?p=6451&preview=true

मुंबई । होली के आने में अभी 15 दिन से भी कम समय बचा हैं। ऐसे में यू-ट्यूब पर होली के गानों का सर्च बढ़ गया है। इस सर्च में हाल में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना एक भोजपुरी सॉन्ग है। होली का वायरल हो रहा यह गाना है भोजपुरी के सुपरस्टार और बिग बॉस के सीजन-13 के पार्टिसिपेंट रहे खेसारी लाल यादव का। गाने का नाम है भतीजवा के मौसी जिंदाबाद इस गाने ने रिलीज होने के साथ ही तहलका मचा दिया है। भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव के इस होली गाने को एक महीने में 10 करोड़ लोग देख चुके हैं। खेसारीलाल यादव का यह होली सॉन्ग उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है। आदिशक्ति फिल्म के श्याम सुंदर इस गाने का संगीत दिया है और अखिलेश कश्यप ने इसे लिखा है। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अनीशा पांडे भी दिख रही हैं। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री बेहतरीन दिखाई गई है। पहले इस गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया और फिर वीडियो वर्जन भी रिलीज किया गया। दोनों वर्जन को मिलाकर अब तक करीब 10 करोड़ लोग इसे देख चुके हैं।

Don`t copy text!