सपना चौधरी ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके

https://www.smnews24.com/?p=6455&preview=true

मुंबई। हरियाणा की मशहूर सपना चौधरी ने हाल ही में भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाये हैं। ‎जिसका ‎वि‎डियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें ‎कि पंजाबी और हरियाणवी गानों पर धमाल मचाने के बाद भोजपुरी गाने पर सपना के डांस को उनके फैन्स जमकर पसंद कर रहे हैं। इसमें वह सलवार सूट पहनकर स्‍टेज पर अपने ही अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। सपना चौधरी के डांस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। एक यूट्यूब चैनल पर सपना का ये भोजपुरी डांस वीडियो शेयर किया गया है। ऐसा अकेले पहली बार सपना चौधरी ने भोजपुरी गाने पर परफॉर्मेंस दी है। हालां‎कि इससे पहले भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ उनका वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सपना चौधरी इस गाने पर बेहतरीन डांस मूव्‍ज दिखा रही हैं। बता दें ‎कि अभी सपना चौधरी हरियाणा से बाहर अन्य राज्यों में भी स्टेज परफोर्मेंस कर रही हैं। यही वजह है कि सपना चौधरी की लोकप्रियता अब एक वर्ग तक सीमित नहीं है। सपना चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शो में सपना चौधरी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद सपना चौधरी ने कभी पीछे मुढ़कर नहीं देखा। हालां‎कि सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका गाने आंखया का काजल को यूट्यूब पर 450 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हरियाणवी फिल्मों में तहलका मचाने के बाद बिग बॉस में नजर आई थीं। वहीं, अब सपना चौधरी बॉलीवुड में भी एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं और उनकी पहली फिल्म “दोस्ती के साइड इफेक्ट्स” रही थी।

Don`t copy text!