शिक्षकों की मासिक बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय सादामऊ में खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। न्याय पंचायत बड़ागांव के संकुल शिक्षकों की मासिक बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय सादामऊ में खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक की शुरुआत
माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि निपुण भारत के शत-प्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त करने,समयबद्ध शिक्षण कार्य व टाइम एण्ड मोशन को ध्यान में रखते हुए आगामी 15 मार्च 2023 तक कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों को निपुण करने हेतु न्यायपंचायत के सभी प्रधानाध्यापकों को प्रेरित किया गया। बीईओ ने निपुण हुए बच्चों की समीक्षा विद्यालय वार की । न्यायपंचायत बड़ागाँव के प्राथमिक विद्यालय बरगदही की स०अ० आरती वर्मा के द्वारा बैठक में बताया गया कि मेरे विद्यालय के 75 प्रतिशत बच्चे निपुण हो गये है। जिसकी बीईओ ने प्रशंसा की गयी। प्राथमिक विद्यालय करंद व प्राथमिक विद्यालय बरगदही के द्वारा T.L.M के साथ प्रस्तुतिकरण किया गया। अन्त में उच्च प्राथमिक विद्यालय सादामऊ के प्रधानाध्यापक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने खण्ड शिक्षा अधिकारी व न्यायपंचायत बड़ागाँव के समस्त प्रतिभागियों को गमले में रोपित पुष्प के पौधों को भेंट कर आभार प्रकट किया। बैठक का संचालन संकुल प्रमुख महेन्द्र द्वारा किया गया इस अवसर पर संकुल शिक्षक पिंकी जायसवाल,पीयूष श्रीवास्तव,शिवसागर,मोहित कुमार व प्रधानाध्यापक अध्यापक जमाल अहमद खाँ ,अर्चना बैसवार, कुमुद ,संगीता, शबानाअर्शी, सुनीता, फरहत अंजुम, मंजूश्री,सीमा वर्मा, तस्नीम फातिमा ,स्मिता तिवारी आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

