दृष्टिकोण सेवा समिति द्वारा संचालित,एक दिवसीय उद्यमी तकनीकी प्रशिक्षण की कार्यशाला आयोजित की गई

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी: बृहस्पतिवार को बंकी ब्लॉक जिला बाराबंकी के सभागार के सभागार में डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स एवं गोदरेज संस्था के संयुक्त तत्वाधान में मानवीय दृष्टिकोण सेवा समिति द्वारा संचालित एकीकृत मत्स्य एवं मुर्गी पालन उद्यम के विषय पर एक दिवसीय उद्यमी तकनीकी प्रशिक्षण की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमे मत्स्य प्रभारी बाराबंकी श्री रमेश चंद्र जी, पोल्ट्री एक्सपर्ट श्री अरूण यादव जी, द्वारा उद्यमियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

अरुण यादव जी द्वारा उद्यमीयो को मुर्गी पालन से संबंधित समस्त जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि किस प्रकार सही वातावरण तथा सही ब्रीड का प्रयोग करके हम कुक्कुट पालन कम लागत में भी कर सकते हैं तथा अपनी आय को बढ़ा सकते हैं तथा मुर्गी पालन से निकले अवशेष को मत्स्य पालन में इस्तेमाल कर कम लागत में अपनी आय और बढ़ा सकते हैं इसी क्रम में मत्स्य प्रभारी बाराबंकी श्री रमेश चंद्र जी द्वारा सभी को मत्स्य पालन की विभिन्न योजनाओं उनसे संबंधित प्रबंधन के बारे में बताया गया। इसके साथ ही मत्स्य पालन में आने वाली समस्याओं, मत्स्य पालन पूर्व व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया । साथ ही अपनी आय को कैसे कम समय में बढ़ाया जाए पंगास के पालन द्वारा ये भी बताया गया ।लक्ष्य निर्धारण, जोखिम उठाने का सामर्थ्य, व्यवस्थित योजना, समय प्रबंधन आदि विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर डेवलपमेंट अल्टरनेटिव से श्री ग्यास अहमद जी, हेमा सिंह जी, मानवीय दृष्टिकोण सेवा समिति से ज्योति आनंद तथा कमर जहां उपस्थित रही।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!