हाई स्कूल कृषि एवं इण्टर अंग्रेजी की परीक्षा सम्पन्न

मुकीम अहमद अंसारी

 

बदायूं। बिसौली रामशरण वैद्य आदर्श इण्टर कॉलेज मई बसई में हाई स्कूल कृषि और इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास ने बताया कि प्रथम पाली में हाई स्कूल कृषि में तीन परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें दो उपस्थित रहे। वही शाम की पाली में इण्टर अंग्रेजी विषय मे 372 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 72 ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व आन्तरिक सचल दल द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी।केन्द्र पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक आशीष गुप्ता स्टेटिक मजिस्ट्रेट सर्वेन्द्र कुमार अवर अभियन्ता लोक निर्माण विभाग बदायूँ परीक्षा प्रभारी रामाधार शर्मा, परीक्षा सहायक हरदीप सिंह, सुधाकर शर्मा, अंकित सिंह, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!