रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में हाई स्कूल चित्रकला और इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। बिसौली रामशरण वैद्य आदर्श इण्टर कॉलेज मई बसई में हाई स्कूल चित्रकला और इंटरमीडिएट शिक्षाशास्त्र की परीक्षा शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास ने बताया कि प्रथम पाली में हाई स्कूल चित्रकला में 391 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 29 ने परीक्षा छोड़ी। इधर शाम की पाली में इण्टर शिक्षाशास्त्र विषय मे 23 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 13 ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य गेट पर आन्तरिक सचल दल द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी। नकलविहीन परीक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट सर्वेन्द्र कुमार अवर अभियन्ता लोक निर्माण विभाग तथा पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा पारदर्शिता से कराने के लिए जनपदीय कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। केन्द्र पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक आशीष गुप्ता परीक्षा प्रभारी रामाधार शर्मा, परीक्षा सहायक हरदीप सिंह, अंकित सिंह, कामेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!