चंदौसी में होने वाले ब्राह्मण सद्भावना सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण महासभा पदाधिकारियों ने नगर व क्षेत्र में भ्रमण किया

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। बिसौली रविवार को चंदौसी में होने वाले ब्राह्मण सद्भावना सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्र व मंडलीय महामंत्री नत्थूलाल शर्मा ने नगर व क्षेत्र का भ्रमण कर सजातीय लोगों से सम्पर्क किया। श्री मिश्र ने कहा कि सम्मेलन में चंदौसी प्रशासन द्वारा भूमाफियाओं से सांठगांठ कर ब्राह्मण परिवार के मकान पर बुल्डोजर चलवाने व महिलाओं बच्चों के साथ बदसलूकी करने के मामले पर मंथन होगा। उन्होंने कहा कि उक्त सम्मेलन में वरिष्ठ विप्रबंधुओं को सम्मानित किया जाएगा। ब्राह्मण बंधु अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शिरकत करें।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!