झगड़े के दौंरान पति ने पत्नी के उपर फेंकी तेजाब की बोतल, बेटी भी आई चपेट में, पीड़ित पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। उझानी क्षेत्र में एक महिला पर उसके पति ने तेजाब की बोतल फेंक दी। इससे तेजाब की कुछ बूंदें गिरने से उसका चेहरा मामूली रूप से झुलस गया। पास में बैठी उसकी बेटी के पीठ पर तेजाब की बूंदें गिरीं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अयोध्यागंज मोहल्ला निवासी बेबी श्रीवास्तव ने घरेलू कलह में पति पर मारपीट करने और विरोध करने पर उसके चेहरे पर तेजाब डाल देने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहासुनी के दौरान उसकी नौ वर्षीय बेटी की पीठ पर तेजाब गिर गया।

पति पर लगाया मारपीट का आरोप:- बेबी (45) ने बताया कि पति अशोक कुमार नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता है। दो बार उसे घर से निकालने की कोशिश भी की गई। आरोप है कि रात में अशोक नशे की हालत में घर लौटा तो उससे कहासुनी हो गई। अशोक ने तेजाब की बोतल पत्नी बेबी की तरफ उछाल दी। तेजाब उसके चेहरे पर गिर गया। हंगामा और बीच बचाव के दौरान बेबी की नौ वर्षीय बेटी परी की पीठ पर भी तेजाब की छींटें पड़ गईं।
शनिवार को बेटी परी के साथ कोतवाली पहुंची बेबी ने प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने बेबी और उसकी बेटी का मेडिकल परीक्षण कराया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बेबी की तहरीर के आधार पर अशोक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश भी दी गई, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। घरेलू कारणों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!