मजार शरीफ पर चादरपोशी कर मुल्क की सलामती की दुआएं मांगी।

अवधेश कुमार वर्मा

मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली स्थित हजरत सैय्यद मीर इस्माइली( रह0) की मजार शरीफ पर चल रहे दो दिवसीय सालाना उर्स में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप एव पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने सरकार ए मसौली की मजार शरीफ पर चादरपोशी कर मुल्क की सलामती की दुआएं मांगी।
मजार शरीफ के मुख्य गेट पर फीता काटते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि ऐसे आयोजनों से भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। और लोगो की सूफी संतों के प्रति अक़ीदत बढ़ती है उन्होंने कहा कि आने वाला दौर मुश्किलाें भरा है। इससे निपटने के लिए समाज में व्याप्त वैमनस्यता व कटुता मिटाने के लिए आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाना बेहद जरूरी है। उर्स के आयोजन में हिन्दू-मुस्लिमों की भागेदारी से शांति के प्रतीक के रूप में विख्यात सरकार ए मसौली की धरती से पुरे देश में शांति का पैगाम जाता है।
पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि सरकार ए मसौली की मजार आस्था का अनूठा संगम है। दीपावली के अवसर पर इस मजार पर आयोजित मेले में सभी संप्रदाय के लोग अपने मनोकामना की पूर्ति के लिए बिना किसी भेदभाव के आते हैं। श्रद्धालुओं की मान्यता के अनुसार यहां आने वाले फरियादियों की मिन्नतें भी पूरी होती हैं। और मुरादे पूरी होती है। सपा नेताओं ने मजार शरीफ पर चादर पेश करते हुए कहा कि सूफी संतों के आस्तानो पर मन को शांति एवं शुकुन मिलता है।
सपा नेता शकील सिद्दीकी, हसमत अली गुड्डू,नसीम कीर्ति, अजय वर्मा उर्फ़ बबलू वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी, नूर मोहम्मद, राममूर्ति यादव, अशोक यादव इरफ़ान अंसारी,, साबिर भाई,, टिल्लू सोनी, मोहम्मद अहमद,नियाज अहमद सहित तमाम लोगो ने मजार शरीफ पर माथा टेककर दुआएं मांगी।

Don`t copy text!