एलपीएस आज के समय में उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध ब्रांड बन चुका है: एसपी सिंह प्रेसवार्ता में महाप्रबंधक ने बतायी विद्यालय की उपलब्धियां
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शनिवार को असेनी मोड़ के पास स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के परिसर में विद्यालय के महाप्रबंधक पूर्व एमएलसी डा. एस.पी. सिंह ने पत्रकारों से रुबरु होकर अपनी और अपने विद्यालय की उपलब्धियां बतायी। उन्होने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेस आज के समय में गुणवत्ता परक शिक्षा का उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध ब्रांड बन चुका है। 1983 में स्थापित लखनऊ पब्लिक स्कूल के वर्तमान में 15 कैंपस हैं, जिसमें 13 स्कूल है और दो महाविद्यालय हैं। श्री सिंह ने आगे बताया कि लखनऊ पब्लिक स्कूल पिछले 40 वर्षों से गुणवत्ता परक शिक्षा देते हुए राष्ट्र निर्माण में अग्रसर रहा है। उन्होने आगे बताया कि विद्यालय के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं-जैसे आईआईटी, मेडिकल, सिविल सर्विसेज, होटल मैनेजमेंट, डिफेंस, पुलिस, न्याय व अन्य क्षेत्रों में बेहतर सफलता प्राप्त करके प्रतिष्ठित पदों पर पूरे देश में उच्च पदों पर काम कर रहे हैं। उन्होने आगे बताया कि लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस के बच्चे दुनिया के विभिन्न देशों में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। हर साल संस्था का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहता है। विष्वस्तरीय शिक्षा के अतिरिक्त यहां के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक गतिविधियों एवं खेलकूद में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा चुके हैं। विद्यालय में डिजिटल क्लासरूम, उत्कृष्ट विज्ञान एवं कंप्यूटर की प्रयोगशालाएँ, प्रेक्षागृह, स्वीमिंग पूल, ओपन जिम, एस्ट्रोटर्फ से युक्त खेल के मैदान हर कैंपस की खासियत है। सुरक्षा की दृष्टि से लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस के सभी भवन भूकंप रोधी हैं। सीसीटीवी सर्विलांस के जरिए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। प्रेसवार्ता में मुख्य रुप से पूर्व एमएलसी कांति सिंह, प्रधानाचार्य ऋतु सिंह, डायरेक्टर हर्षित सिंह, मानव, मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा, षिखर, संजय प्रताप सिंह के अलावा विद्यालय के अन्य कर्मी मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

