हर माह मिलेंगे श्याम प्रेमी

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। श्री श्याम महोत्सव 2022 के सफल आयोजन के बाद तय हुआ कि अब श्री श्याम प्रेमी हर माह मिलेंगे और समाजिक समरसता के ताने बाने को मजबूत करेंगे। इसी क्रम में शहर के मुख्य धनोखर चौराहे पर श्री श्याम प्रभु, श्री भोलेनाथ, श्री हनुमान जी महाराज की आरती पूजन के बाद से बाबा को व गऊ माता को छोला चावल प्रसाद भोग लगा कर प्रसाद वितरण शुरू किया गया है। प्रसाद वितरण मे हजारों लोगो ने प्रसाद प्राप्त किया। जिसमे मजदूर, गरीब, स्कूली बच्चे, व्यापारी व आस पास के जनमानस ने प्रतिभाग किया। अगले माह नाका चौराहा पर छोटे भंडारे आपसी सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री श्याम परिवार, के प्रदीप कुमार जैन, श्रवण डालमिया, अमित खेतान, रविनन खजांची, सुरेश डालमिया, बिपिन सर्राफ, रमेश पोद्दार, आशीष जैन, धीरज गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अंकित वैश्य, अंकित गुप्ता गोलू, पूर्णेंद्रु चतुर्वेदी, सौरभ बंका, शिवम् गुप्ता, विषेश रूप से मौजूद रहे।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!