आरटीआई जवाब शून्य, भ्रष्टाचार की चपेट में जेम पोर्टल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। आमजन को बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। अपितु, व्यवस्थाएँ भ्रष्ट नौकरशाही की भेंट चढ़ी दृष्टिगोचर हैं। विष्वस्त सूत्रों के मुताबिक विभिन्न मदों में आने वाले बजट धनराशि में बंदरबांट मची हुई है। सामान खरीद फरोख्त में भ्रष्टाचार परवान चढ़ा है। सिविल कोर्ट अधिवक्ता राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार की आशंका हुई तो आरटीआई के तहत कुछ सवालों के जवाब मांगे थे, लेकिन चिकित्सालय प्रशासन द्वारा कोई भी जवाब सूचना नहीं दी गई है। अधिवक्ता श्री पाण्डेय ने संदेह जताते हुए बताया कि जनपद में रसूख के बूते लम्बे अरसे से तैनात एक नौकरशाह की शह पर गलत कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार पर प्रतिबंध को लेकर गवर्नमेंट द्वारा विकसित किया गया जेम पोर्टल भी अब बेदाग नहीं रहा है। जन सूचना अधिकार की भी चिकित्सालय प्रशासन द्वारा अवहेलना की जा रही है। गिनीचुनी चंद फर्मों से ही बार बार चिकित्सालय संचालन सम्बंधी सामग्रियों व उपकरणों की खरीददारी की जा रही है। फर्म स्वामियों से साठगांठ कर भ्रष्ट नौकरशाहों द्वारा सुनियोजित प्लानिंग के तहत जेम पोर्टल पर कोटेशन व बिड डाली जाती है। जिसके कुछ ही समय अंतराल में पूर्व निर्धारित प्लानिंग के जरिए कुछ परिचित की ही फर्माे द्वारा बढ़ा चढ़ाकर रेट डाल दिये जाते हैं, जिन्हे रिजेक्ट कर उससे कुछ कम रेट में अपनी प्लानिंग के तहत पंसदीदा फर्म से ही सामान क्रय कर लिया जाता है। इस कार्य को कोटेशन, बिड डालने के बहुत ही कम समय में बड़ी ही सतर्कता के साथ अंजाम दिया जाता है। जिससे अन्य फर्म स्वामियों को इसकी खबर ही नही हो पाती है और बाजार रेट से ज्यादा की कीमत पर पंसदीदा फर्मों से सामान क्रय कर लिया जाता है। सरकारी मानको से इतर टुकड़ो में सामान्य बाजार दर से महंगे मूल्यो पर चिकित्सीय सामग्रियां खरीदी जा रही हैं। फलस्वरूप इन्हे वेंडरो से मोटी कमीशन मिलती है। बकौल अधिवक्ता राजकुमार पाण्डेय, सरकारी धनराशि के बंदरबांट की आशंका व भ्रष्टाचार एवं सूचना का अधिकार की अवहेलना को लेकर शीघ्र ही शिकायत की जायेगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!