उझानी में आरोपी पति द्धारा पत्नी व बेटी पर किए गए एसिड अटैक के मामलें में पुलिस मुख्यालय ने घटना की मांगी रिपोर्ट–
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। उझानी में पत्नी और बेटी पर तेजाब फेंकने के मामले में आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मुख्यालय प्रयागराज से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी गई है। अफसरों को पूरी जानकारी देने के बाद पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए रविवार सुबह उसके रिश्तेदार के घर पर भी दबिश दी गई। अयोध्यागंज मोहल्ला निवासी बेबी श्रीवास्तव ने पति अशोक कुमार पर मारपीट और उन पर व बेटी पर तेजाब फेंकने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेबी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब आठ बजे पति ने नशे में उनके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इससे उनका चेहरा झुलस गया। साथ ही नौ साल की बेटी परी की पीठ पर भी तेजाब की बूंदें गिरीं, इससे वह भी झुलस गई।
इस मामले की शनिवार देर शाम पुलिस मुख्यालय प्रयागराज से रिपोर्ट मांगी गई। घटना के पीछे की वजह से लेकर दंपती के पारिवारिक माहौल को लेकर भी जानकारी की गई। पुलिस मुख्यालय की ओर से पत्नी पर तेजाब फेंकने में नामजद अशोक की गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति की तलाश में दो-तीन स्थानों पर दबिश दी गई है। पुलिस ने पीड़ित बेबी के बयान दर्ज किए हैं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

