इंटरमीडिएट नागरिकशास्त्र में 37 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली रामशरण वैद्य आदर्श इण्टर कॉलेज मई बसई में इंटरमीडिएट नागरिकशास्त्र की परीक्षा कड़ी निगरानी में निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास ने बताया कि इण्टर नागरिक शास्त्र में 191 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 37 ने परीक्षा छोड़ी।वहीं एक परीक्षार्थी इण्टर कृषि अर्थशास्त्र में भी पंजीकृत था जो उपस्थित रहा।परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य गेट पर सचल दल द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी। केन्द्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सर्वेन्द्र कुमार अवर अभियन्ता लोक निर्माण विभाग तथा पुलिस बल तैनात रहा । परीक्षा पारदर्शिता से कराने के लिए जनपदीय कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। केन्द्र पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक आशीष गुप्ता, रामाधार शर्मा, परीक्षा सहायक हरदीप सिंह, अंकित सिंह,कामेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अमित पाराशरी, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

