मारफीन तस्कर माफिया मो0 सहीम उर्फ कासिम,गिरफ्तार,

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी थाना जैदपुर पुलिस द्वारा राज्य स्तरीय मारफीन तस्कर माफिया/गैंग सरगना को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 3.1 करोड़ रुपये) व घटना में प्रयुक्त एक अदद वाहन बरामद-
पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नरायण सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुमित त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में दिनाँक 27.02.2023 को मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा राज्य स्तरीय मारफीन तस्कर माफिया अभियुक्त मो0 सहीम उर्फ कासिम पुत्र तसव्वर अली निवासी ग्राम टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को टिकरा उस्मा से मगरवल रोड़, नहर पुलिया थाना जैदपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 03 किलो 100 ग्राम मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 3.1 करोड़ रुपये) व घटना में प्रयुक्त एक अदद वाहन इनोवा कार नं0 यूपी 32 जेई 2249 बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर पर मु.अ.सं. 93/2023 धारा 8/21(C)/25/60(3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त मो0 शहीम उर्फ कासिम थाना जैदपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध मारफीन की तस्करी की जाती है। अभियुक्त उपरोक्त के आपराधिक इतिहास व गतिविधियों के चलते पूर्व में अभियुक्त मो0 सहीम उर्फ कासिम (सरगना) व उसके अन्य सदस्यों के विरूद्ध गैंग व माफिया पंजीकरण भी कराया गया है। अभियुक्त के द्वारा अवैध मारफीन की तस्करी से अर्जित अवैध अचल सम्पत्ति 4,48,20,917/- रूपये (चार करोड़ अड़तालीस लाख बीस हजार नौ सौ सत्तरह रूपये) को अन्तर्गत धारा 14(1) के तहत दिनाँक 01.05.2022 व दिनाँक 05.07.2022 को कुर्क की जा चुकी है

गिरफ्तार अभियुक्त – मो0 सहीम उर्फ कासिम पुत्र तसव्वर अली निवासी ग्राम टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी

1. 03.100 किलोग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 3.1 करोड़ रुपये)
2. घटना में प्रयुक्त 01 अदद इनोवा कार नं. UP 32 JE 2249
आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 82ए/2001 धारा 147/148/149/307/436/452/506 भादवि0 थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
2. मु0अ0सं0 257/2004 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
3. मु0अ0सं0 207/2005 धारा 323/504/452/506/307 भादवि0 थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
4. मु0अ0सं0 22/2006 धारा 147/148/323/506 भादवि0 थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
5. मु0अ0सं0 899/2008 धारा 468/471/420/181/201 भादवि0 थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
6. मु0अ0सं0 573/2007 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
7. मु0अ0सं0 72/2021 धारा 352/353/336/504/188/34 भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
8. मु0अ0सं0 119/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
9. मु0अ0सं0 31/2000 धारा 323/324/504 भादवि थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
10. मु0अ0सं0 191/2005 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
11. मु0अ0सं0 315/2005 धारा ¾ गुण्डा अधिनियम थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
12. मु0अ0सं0 214/2007 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
13. मु0अ0सं0 07/2009 धारा 2/27ए/22(सी) एनडीपीएस एक्ट थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
14. मु0अ0सं0 329/2011 धारा 2/87ए/22(सी) एनडीपीएस एक्ट थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
15. मु0अ0सं0 251/2006 धारा 147/148/332/353/504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
16. मु0अ0सं0 513/2008 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।

Don`t copy text!