बदायूॅ। शहर के मोहल्ला सोथा के रहने वाले शहजाद अहमद खान साउथ अफ्रीका मे सात मार्च से होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप मे यूएई की टीम से खेलते दिखाई देंगे। शहजाद अहमद खान बदायॅू के पहले खिलाडी हैं, जो इंटरनेशनल मेच खेलेंगे। बदायॅू क्रिकेटर टीम के कप्तान जहीर फराह खान के शहजाद खान छोटे भाई हैं। शहजाद खान की खबर सुनते ही बदायॅू के क्रिकेट खिलाडियों मे खुशी की लहर दौड गई। क्रिकेट खिलाडियों ने जहीर खान को बधाई देते हुए कहा कि शहजाद खान ने बदायॅू का नाम रोशन किया है। टूर्नामेंट मे भारत, आस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड, नामीबिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साऊथ अफ्रीका, श्रीलंका, यूएई, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे यूएसए की टीम होंगी।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

