कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी: गोप कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रीय सचिव का स्वागत

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। विधानसभा जैदपुर के ग्राम भिटौरा लखन में सपा नेता पवन वर्मा द्वारा आयोजित समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप का स्वागत समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर श्री गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक दल नही आन्दोलन है। पार्टी का कार्यकर्ता बहुत ही संघर्षशील है। कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है यही हमारे लिए सब कुछ है। उन्होने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में हम रोज कहीं न कहीं जरूर मेरा कार्यक्रम रहता है। सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि आपको भी निरन्तर परिश्रम और संघर्ष करना चाहिए। स्वागत समारोह में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, राजेंद्र वर्मा पप्पू, वीरेंद्र मौर्य प्रधान, पिं्रसू सिंह, दिनेश रावत, सचिन कुमार, अखिलेश कुमार, नीरज रावत, दीनदयाल यादव, ललित रावत, शिवकुमार, सत्य पाल,फतेबहादुर वर्मा,आदि तमाम लोग उपस्थित रहे। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!