क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली, बाराबंकी। मंगलवार को विकास खण्ड मसौली सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पंचायतों सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रईस अहमद ने की। बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत द्वारा कराये गये कार्यों को पढ़कर सुनाया गया तथा खर्च धनराशि की जानकारी दी गई। ब्लाक प्रमुख रईस अहमद ने कहा कि क्षेत्र के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों की अहम भूमिका होती है। जिस तरह आप लोगों का सहयोग मिले रहा है, उससे विकास बहुत अच्छा हो रहा है। आप लोग क्षेत्र पंचायत की कार्य योजना में निर्माण कराने के लिए अपने-अपने क्षेत्र के कार्य का प्रस्ताव जरूर दे। आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में खण्ड़ शिक्षा अधिकारी मसौली संजय शुक्ला ने सदन में प्रस्ताव रखा कि मार्च माह के प्रथम सप्ताह में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में पंचायत के सभी निर्वाचित सदस्यों की बैठक विकास खण्ड़ के समस्त विद्यालयों में आयोजित की जायेगी। जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यालय न आने वाले बच्चों की सूची पंचायत प्रतिनिधियों को सौपेंगे। जिसका प्रयास होगा कि शत प्रतिशत बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति हो सके। जिससे विकास खण्ड़ मसौली प्रथम चक्र में ही निपुण ब्लॉक मसौली बन सकेगा। बीईओ संजय शुक्ला के प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने स्वागत किया और हर सम्भव सहयोग की बात कही। खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आष्वासन दिया बैठक में एपीओ मोनिका, सहायक विकास अधिकारी (पं.) जानकी राम, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष मोबिन सिकंदर, मुईन अंसारी, रंजीत कुमार, विजय बहादुर वर्मा, उमाकांत वर्मा, उमाकांत राव सहित ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

